Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भानुप्रतापपुर अंचल में हरा सोना (तेंदूपत्ता) की तोड़ाई शुरू......................................NN81



भानुप्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत सभी क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पूरी उत्साह के साथ शुरू हो चुका हैं ,और मौसम की  बदली करवट से ग्रामीणों में चिन्ता और बढ़ गई है, विशेष रूप से भानुप्रतापपुर क्षेत्र के चवेला तेंदूपत्ता संग्रहण समिति में बारिश की वजह से और समस्या बढ़ जाती हैं ,क्षेत्र में पहली किरण के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण संग्राहक  पूर्ण रूप से गुणवत्तापूर्ण पत्तों का संग्रहण कर उन्हें फड़ तक पहुंचा रहे हैं। शासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित दरों के तहत संग्राहकों को प्रति गड्डी 5.50 रुपए प्रति सैकड़ा 550 रुपये का भुगतान किया जा रहा है जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा सहारा बना है। वन विभाग और सम्बंधित समितियों द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, कि संग्रहण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही जाए और पत्तों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। इसके साथ ही जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित भानुप्रतापपुर (कांकेर) द्वारा फड़ से मुख्य गोदामों तक पत्तों के सुरक्षित परिवहन के लिए भी दूरी के आधार पर विस्तृत दरों (जैसे 0_10 किमी के लिए 56.96रूपये प्रति बोरा) स्वीकृत की गई है, ताकि लोडिंग और अनलोडिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे और ग्रामीणों को समय पर उनके परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

मनोज उईके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes