तालुका आमगाव स्थित राजीव गांधी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय वळद में कक्षा आठवीं एवं नौवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोहपूर्वक घोषित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ए. टी. डुंबरे ने की। इस अवसर पर परीक्षा प्रमुख आर. एस. डोंगरे, कक्षा आठवीं के वर्ग शिक्षक डी. एस. रहांगडाले, कक्षा नौवीं के शिक्षक एस. एम. बारसे, प्राध्यापक योगेश मेश्राम सहित शिक्षण कर्मी आर. एस. कागदीमेश्राम तथा लकी परिहार उपस्थित थे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पालक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए शिक्षक डी. एस. रहांगडाले ने बताया कि आदित्य कोल्हे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चिराग खैरे द्वितीय एवं हर्षित पारधी तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं कक्षा नौवीं का परिणाम शिक्षक एस. एम. बारसे द्वारा घोषित किया गया। इसमें साहिल रमेश कागदी मेश्राम ने प्रथम, जागृती राजेश पारधी ने द्वितीय तथा पियूष विनोद पटले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी मेधावी विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विज्ञान एवं कला शाखा के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञान शाखा के मेधावी विद्यार्थी
प्रथम : मेघा भूमेश्वर ठाकरे
द्वितीय : मृणाली दिलीप शहारे
तृतीय : आदिशा संतोष बिसणे
कला शाखा के मेधावी विद्यार्थी
प्रथम : पुनम शिवचरण नागपुरे
द्वितीय : सुरेखा मुन्नालाल बिसेन
तृतीय : दिपाली नेपालचंद ठाकुर
विद्यालय ने पिछले दस वर्षों से बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की गौरवशाली परंपरा कायम रखी है। फरवरी 2026 की परीक्षा में भी विद्यालय ने यह परंपरा बरकरार रखते हुए उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। विद्यालय की इस उपलब्धि की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
दिनेश मानकर
