Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अब हर हाथ बनेगा लाइफसेवर: पिड़ावा में सीपीआर ट्रेनिंग..............NN81



पिड़ावा — “हार्ट सेफ झालावाड़ अभियान” के तहत उपजिला चिकित्सालय पिड़ावा में सीपीआर, बीएलएस, फायर सेफ्टी, सर्पदंश प्रबंधन और एचपीवी टीकाकरण पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई।

सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ. इरशाद हुसैन के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में डॉ. शुभम गिरिराज पाटीदार व त्रिलोक नागर ने प्रतिभागियों को सीपीआर का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया।

पीएमओ ने बताया कि इस कौशल से कार्डियक अरेस्ट के गोल्डन मिनट्स में सही कदम उठाकर जान बचाई जा सकेगी। जिले में अब तक 58 हजार से अधिक लोगों को नि:शुल्क सीपीआर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

एक कदम सीखने का, कई जिंदगियां बचाने का।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes