Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुशासन तिहार में ग्राम पंचायतों में ‘चावल महोत्सव’, ‘रोजगार दिवस’ और ‘आवास दिवस’ का आयोजन जनसमस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर..............NN81


राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में 07 मई 2026 को ‘सुशासन तिहार’ अंतर्गत वृहद जन-अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘चावल महोत्सव’ के साथ-साथ ‘रोजगार दिवस’ एवं ‘आवास दिवस’ का आयोजन कर ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आवास एवं रोजगार से जुड़े लंबित प्रकरणों का ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना रहा।


 ’आवास दिवस: “हर परिवार का आवास सपना होगा साकार”’


प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य आवासीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अंतर्गत समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने, आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।


रोजगार दिवस: मनरेगा और जल संरक्षण पर विशेष फोकस


रोजगार दिवस के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। प्रगतिरत कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीणों की मांग के अनुरूप नए कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। “मोर गांव - मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।


आजीविका संवर्धन और डिजिटल पारदर्शिता की पहल

आजीविका डबरी निर्माण के माध्यम से बहुआयामी आजीविका (स्पअमसपीववक स्ंलमतपदह) योजनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की गई, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय के स्रोतों में वृद्धि हो सके। साथ ही, स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला सदस्यों को सम्मान और पहचान दिलाने के उद्देश्य से नागरिक सूचना पटल पर उनके नाम प्रमुखता से अंकित करने की जानकारी दी गई। पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा एवं पीएम आवास योजना के कार्यों की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराने की पहल भी की गई। अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर नागरिक योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes