न्यूज़ नेशन 81
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा। ग्राम आदाखेड़ी ग्राम पंचायत (रामपुरिया) में आयुष्मान भारत आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह जी सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रतिनिधि, बालु सिंह जी, सरपंच अर्जुन सिंह,मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह जी मंडल मंत्री गोवर्धनसिंह, प्रेम सिंह जी, वार्ड पंच गोर्धन सिंह जी, शिवसिंह जी, रामलाल जी पटेल ANM प्रेम कुमारी, कार्यकर्ता सुमित्रा जैन , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आरोग्य मंदिर के बनने से ग्रामवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और जनहित की भावना के साथ किया गया।
