दोनों मोटर सायकल की आमने सामने भिड़ंत से 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार देर शाम बजे बायडीपुरा ढाबे के पास दोनों मोटरसाइकल की भिड़त हुईं जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
जिन्हें राहगीरों की सहायता से बागली हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर दिनेश सोलंकी ने बताया कि आत्माराम पिता दलपतसिंह नायक निवासी पोस्तीपुरा का हाथ एवं पैर फैक्चर है एवं संजय पिता लाखन कनासीया निवासी बोरपड़वा को सर में चोट हे व तीसरे व्यक्ति बीजू पिता प्रतिम जामले निवासी बोरपड़वा को बहुत जगह खरोच आई है।
इधर बागली थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि में जा जानकारी लेकर बताता हु
संवाददाता मोतीलाल गोयल
