दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत पवई उपवनमण्डल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सागर सोनी द्वारा आज गिद्ध गणना के दौरान पेरेग्रीन फाल्कन का सफलतापूर्वक अवलोकन किया गया। यह अवलोकन क्षेत्र की जैव विविधता के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है। वन विभाग के अनुसार गिद्ध गणना के दौरान अन्य पक्षियों के साथ इस दुर्लभ एवं तेज़ गति वाले शिकारी पक्षी की उपस्थिति क्षेत्र के स्वस्थ पारिस्थितिक संतुलन का संकेत है।
पेरेग्रीन फाल्कन विश्व के सबसे तेज़ उड़ान भरने वाले पक्षियों में से एक है, जो शिकार करते समय गोता लगाते हुए लगभग 300 किमी प्रति घंटा तक की गति प्राप्त कर सकता है। यह पक्षी अपनी तीक्ष्ण दृष्टि और तेज़ शिकार कौशल के लिए प्रसिद्ध है तथा प्रायः ऊँची चट्टानों, पहाड़ियों या ऊँचे वृक्षों के आसपास पाया जाता है। वन विभाग ने इस अवलोकन को महत्वपूर्ण बताते हुए पक्षी संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।
रोशनी आनंद वि. सिंह
