Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसएमपीएस प्राइमरी विंग में मोबाइल फोन, एक स्मार्ट उपकरण या मौन विनाशक पर सेमिनार का आयोजन :-NN81



मोबाइल का संतुलित और जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग करे विद्यार्थी: जगदीश कोगटा

सचिव राजेंद्र कचौलिया ने सभी को मोबाइल का कम से कम व संतुलित उपयोग करने की शपथ दिलाई 


 श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग में मोबाइल फोन एक स्मार्ट उपकरण या मौन विनाशक पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक व विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस जागरूकता सेमिनार में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सही उपयोग एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संचालक सदस्य केदारमल जागेटिया, दिनेश कुमार शारदा तथा चंद्र प्रकाश काल्या, मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता  संयुक्त सचिव महामंत्री कार्यालय, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा जगदीश कोगटा उपस्थित रहे। पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत अपर्णा व तिलक के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। सेमिनार के दौरान मुख्य वक्ता जगदीश कोगटा ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बताया कि मोबाइल फोन आज के युग में शिक्षा, संचार और जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य, आंखों की समस्या, एकाग्रता में कमी और समय की बर्बादी जैसी हानियांँ भी हो सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों के मोबाइल उपयोग पर उचित निगरानी रखें तथा समय-सीमा निर्धारित करें। विद्यार्थियों को भी मोबाइल का संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने कहा कि मोबाइल फोन आज के डिजिटल युग का महत्वपूर्ण साधन है लेकिन मोबाइल का अत्यधिक एवं अनुचित उपयोग बच्चों की एकाग्रता, स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के मोबाइल उपयोग पर निगरानी रखें, समय-सीमा तय करें तथा बच्चों को खेल-कूद, पुस्तक पठन और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें। सचिव राजेंद्र कचौलिया ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों आदि को शपथ दिलवाते हुए कहा कि सभी मोबाइल का कम से कम व संतुलित उपयोग करेंगे। कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती ने बताया कि यदि मोबाइल का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो ही मोबाइल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और कौशल विकास में सहायक सिद्ध हो सकता है। निर्देशक व विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा ने कहा कि मोबाइल तकनीक तभी लाभकारी है जब उसका संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग किया जाए। सेमिनार का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने का संकल्प लिया। यह सेमिनार अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।


 न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes