• प्रकरण में पुलिस ने कुल 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार
• कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड ही निकले चोरी के मास्टर माइन्ड, अपने साथियों को बुला कर गोदाम में की चोरी
• रात्रि में कंपनी के गेट पर रहती थी आरोपी सिक्युरिटी गार्ड की ड्यूटी
• पुलिस को गुमराह करने के लिए सिक्युरिटी गार्ड ने ही दी थी चोरी की सूचना
• आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जप्त किए चोरी हुए 37 नग इलीटो बैट्री कीमती 6,50,000/- रुपये व चोरी की घटना में प्रयुक्त ECO कार कीमती 6,00,000/- रुपये को किया जप्त
• जप्तशुदा मशरुके की कुल कीमत लगभग 12,50,000/- रुपये
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना कसरावद की पुलिस टीम ने कंपनी के गोदाम में रखी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह आरोपियों को किया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.02.26 को थाना कसरावद पर फरियादी अजय जो आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रायवेट लिमिटेड, भीलगांव पर प्लांट हेड के पद पर कार्यरत हैं । दिनांक 07/02/2026 को वे अहमदाबाद में थे, तभी सुबह लगभग 11:00 बजे सिक्योरिटी गार्ड रूतेश ने का फोन आया, जिसने बताया कि दिनांक 06/02/2026 की रात्रि 10:00 बजे से 07/02/2026 की प्रातः 05:00 बजे के मध्य प्लांट के गोदाम में रखी बैटरियां चोरी हो गई हैं । इसके बाद फरियादी दिनांक 08/02/2026 को भीलगांव प्लांट पहुंचे और स्वयं जांच करने कुल 304 बैटरियों में से 37 बैटरियां कम पाईं जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की पुष्टि हुई । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 54/26 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में थाना कसरावद से पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना में लिप्त आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीम के द्वारा चोरी के घटनास्थल एवं आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हे बारीकी से खंगाला गया साथ ही देखे गए सीसीटीव्ही फुटेजो मे संदिग्धों को चिन्हित किया गया एवं मुखबिरों को भी सक्रिय कर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा रात्रि में ड्यूटी रत सिक्युरिटी गार्ड रूतेश एवं करण से पृथक पृथक बातचीत की गई जिनकी बातों पर पुलिस टीम को संदेह हुआ और दिनांक 08.02.2026 की रात कंपनी से बिना बताए रूतेश एवं करण भाग गए । रूतेश एवं करण के कंपनी से भाग जाने के कारण पुलिस को संदेह हुआ ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा मुख्य संदेही सिक्युरिटी गार्ड रूतेश एवं करण को अभिरक्षा में लिया गया व पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने उक्त चोरी को अपने अन्य साथी उमेश, बादल और रवि उर्फ रोहित के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया ।
रूतेश एवं करण ने पुलिस टीम को बताया कि , हम दोनों दिनांक 14.01.2026 से भीलगांव स्थित आत्मनिर्भर ऊर्जा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे । दोनों ने मिलकर गोदाम से बैटरियां चोरी करने की योजना बनाई और अपने साथियों उमेश, बादल तथा रोहित उर्फ रवि को इसमें शामिल किया । जब हमारी गेट पर ड्यूटी होती थी, तब उमेश अपनी ईक्को गाड़ी से आधी रात में आकर गोदाम से बैटरियां चोरी कर ले जाता था । इस प्रकार तीन बार में कुल 37 बैटरियां चोरी की है । दिनांक 06.02.2026 की रात अंतिम बार चोरी की गई संदेह से बचने के लिए 07.02.2026 को हमने ही कंपनी हेड को चोरी की सूचना दी, पर पकड़े जाने के डर से हम कुक्षी भाग गए ।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा चोरी में शामिल अन्य साथी उमेश, बादल तथा रोहित उर्फ रवि को भी पुलिस ने प्रकरण में गिरफ्तार किया गया व आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई 37 बैटरीयां कीमती लगभग 6,50,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त ECO कार कीमती 6,00,000/- रुपये कुल मशरुक 12,50,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम
1. करण पिता दुलेसिंह बघेल निवासी ग्राम तलावडी
2. रूतेश पिता श्रीराम निंगवाल निवासी ग्राम बेकल्या
3. उमेश पिता गुमानसिंह चौहान निवासी ग्राम उमराली
4. बादल पिता मुलेसिंह बघेल निवासी ग्राम बलवानी
5. रोहित उर्फ रवि पिता इंदरसिंह मोरी निवासी मोरीपुरा सुसार
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेंद्र कवचे ,उनि महेश यादव आर 760 हरिओम ,प्र.आर.569 महेश मालवीय,आर 1068 बलराम ,आर 673 महेंद्र,आर 622 मुकेश,आर.776 रामू भदौरिया एवं थाना कसरावद के अन्य स्टाफ व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।
खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी
