Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

युवको ने खनिज टीम पर लगाए मारपीट के आरोप : NN81

 

टीकमगढ़ में अवैध उत्खनन एवं परिवहन रोकने गई खनिज टीम के साथ मारपीट , 5 लोगों पर पर मामला दर्ज*



टीकमगढ़ जिले में खनिज अधिकारी विपुल कुमार रावत के मार्गदर्शन में लगातार अवैध खनन एवं परिवहन के विरोध कार्यवाही की जा रही है। आज खनिज विभाग की टीम को कुंडेश्वर गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन कर मुरम परिवहन की जानकारी लगी थी। जैसे ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाया जा रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर चालक सहित गांव के 4 युवकों ने ट्रैक्टर को रोक कर ट्रैक्टर छीन कर भाग गए।


इस घटना में खनिज विभाग की टीम और युवकों के बीच कहां सुनी और छीनाझपटी भी हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद युवकों ने भी खनिज विभाग की टीम पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस में खनिज अधिकारी विपुल कुमार रावत की शिकायत पर 5 आरोपी अरविंद्र राय, रवि राय, नीरज सिंह, जितेंद्र राय सहित एक अन्य पर बीएनएस की धारा 296,126 (2), 132, 121 (1), 351 (3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है, वही कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूसरे पक्ष के शिकायती पत्र को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes