Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मांडल में सीएलजी बैठक हुई आयोजित, नशा मुक्ति अभियान व रोडवेज समस्या पर हुई चर्चा।: NN81

 


 संवाददाता नारायण लाल खारोल 

मांडल उपखंड कार्यालय में  आज शुक्रवार को उपखंड अधिकारी संजना जोशी की अध्यक्षता में सीएलजी (सिटीजन लायजन ग्रुप) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्रामीणों ने बैठक में बताया कि युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस पर सीएलजी उपाध्यक्ष राहुल जोशी पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि आज से ही नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें पुलिस, प्रशासन और आमजन की सहभागिता रहेगी।

बैठक में रोडवेज बसों की आवाजाही का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रोडवेज बसें सीधे पुलिया  से निकलकर नीचे मांडल अजमेर चौराहा व मांडल गांव  बस स्टैंड पर नहीं आ रही हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के शीघ्र समाधान एवं बसों के सुचारु संचालन की मांग रखी गई।

इस अवसर पर मांडल थाना अधिकारी रोहिताश्व यादव सहित सीएलजी सदस्य घनश्याम माणमियां, लालकृष्ण सेन, ओम भडिया, भैरु लाल जाट, श्याम गिरी, छितर मल काबरा, भूपेश कुमार भट्ट, दिनेश कुमार , देशराज जाट, भेरूलाल सेन, प्रेम कुमार सेन, सुरेंद्र प्रताप सुवालका, दिवाकर सोनी,  आबिद शेख, बिहारी लाल सारस्वत, किशन सोनी, ओम तेली, अनवर हुसैन अंसारी, सत्तार मोहम्मद अंसारी, वासिफ पठान, इमरान काजी एवं इमरान काजी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में उपखंड अधिकारी संजना जोशी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes