Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला प्रभारी सचिव ने रायला में ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण , ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली



भीलवाड़ा = राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित एक दिवसीय विशेष शिविर के तहत शुक्रवार को रायला में ग्राम उत्थान सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी सचिव एवं  शासन सचिव कृषि व उद्यानिकी विभाग श्रीमति मंजू राजपाल ने शिविर का निरीक्षण किया ।


शिविर में जिला कलेक्टर श्री जसजीत सिंह संधू , मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भीलवाड़ा चंद्रभान सिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


प्रभारी सचिव ने सभी विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहकारिता, चिकित्सा, कृषि, ऊर्जा विभाग की योजनाओं में किसानों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes