नागपुर भुसावल बंद होना क्षेत्र के साथ अन्याय:- डी डी उईके
गिरिराज माहेश्वरी । जनजातीय बहुल बैतूल संसदीय क्षेत्र में रेल एवं बुनियादी ढांचा संबंधी समस्याओं को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज संसद भवन नई दिल्ली में विस्तृत बैठक कर क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से रखा। उइके ने नागपुर–भुसावल सुपरफास्ट इंटरसिटी (दादाधाम एक्सप्रेस) के बंद होने को जनता के साथ अन्याय बताते हुए इसके शीघ्र पुनः संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के बंद होने से मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, टिमरनी, हरदा, खिरकिया एवं छनेरा के हजारों यात्रियों को रोज़ परेशानी उठानी पड़ रही है।
हरदा–खिरकिया–टिमरनी–
छनेरा स्टेशनों के स्टॉपेज को लेकर भी उठाई मजबूत मांग
उइके ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष हरदा, खिरकिया, टिमरनी एवं छनेरा रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की वर्षों से लंबित मांग को भी गंभीरता से रखा।उन्होंने कहा कि ये सभी स्टेशन जनजा
तीय, ग्रामीण एवं कृषि-प्रधान क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, जहां से बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग एवं व्यापारी प्रतिदिन यात्रा करते हैं। लेकिन पर्याप्त ट्रेनों के ठहराव के अभाव में यात्रियों को अन्य बड़े स्टेशनों तक निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम तीनों की हानि होती है।उन्होंने हरदा रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस एवं कर्नाटक एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखते हुए कहा कि यह स्टेशन क्षेत्रीय व्यापार एवं आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं खिरकिया रेलवे स्टेशन पर आसनसोल–अहमदाबाद एक्सप्रेस, जबलपुर–कोयम्बतूर एक्सप्रेस, जैसे प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई।
इसके अतिरिक्त टिमरनी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने के साथ-साथ पंजाब मेल एक्सप्रेस एवं कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई, जिससे हरदा जिले के ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्र को सीधा लाभ मिल सके। छनेरा रेलवे स्टेशन पर भी क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखते हुए श्री उइके ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से रेल सुविधाओं की उपेक्षा का शिकार रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रस्तावों पर रेलवे बोर्ड एवं अधिकारियों सेभी परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ब्यूरो चीफ हरदा :- गिरिराज माहेश्वरी
9977131395
