न्यूज नेशन 81 संवाददाता
मोतीलाल गोयल
तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश
दरहसल ग्राम पंचायत बोरपडावा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने पीएम आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए मिलने वाली राशि को रोजगार सहायक द्वारा हड़पने का आरोप लगाया है।
बुजुर्ग महिला का कहना है कि मेरा 6 से 7 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास आया था जिसके काम के लिए रोजगार सहायक द्वारा घर का काम करवाने का ठेका लिया था जिसकी जब भी किस्त डलती थी तो मैने बैंक से निकलते ही किस्त की राशि रोजगार सहायक दे दिया करती थी और रोजगार सहायक सुंदरलाल कहता था कि आपका मकान में पूर्ण करवाकर दुगा।
परन्तु अभी तक मकान का काम नहीं करवाया ओर आवास की मिलने वाली पूरी राशि हड़प ली है। जबकि घर की अभी तक छत नहीं डाली गई है
। पिछले 6से 7सालों से मकान काम अधूरा है और अब रोजगार सहायक काम नहीं करा रहा है। जबकि वृद्ध महिला अभी झोपड़ीनुमा मकान में रहने को मजबूर है।
इसी प्रकार से अन्य ग्रामीणों के भी प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कार्य के पैसे भी रोजगार सहायक द्वारा निकाल लिए गए हे जबकि मौके पर कार्य अभी तक नहीं किए गए हैं।
ग्रामीण पप्पू पिता इंदरसिंह ने बताया कि मैने 3 से 4 वर्ष पूर्व रोजगार सहायक को खेत की सिंचाई हेतु कुवां के लिए कहा था। तो रोजगार सहायक ने कहा कि आपकी पावती दे दो में करवा दूंगा तो मैने पावती रोजगार सहायक को दे दी
फिर कुछ दिनों बाद कुवां मात्र 10 से 12 फिट जेसीबी की सहायता से खुदाई की गई है और लगभग 1.20 रुपए राशि रोजगार सहायक सुन्दरलाल आचार्य द्वारा निकाल ली गई है।
इस सम्बन्ध में हितग्राही ने कहा कि रोजगार सहायक को इस सम्बन्ध में बताया तो कहा कि आपका कुवां पूर्ण करवाकर में दुगा आप टेंशन मत लो ।
इसी प्रकार छोटू के खेत के पास नालों में बनने वाले चेक डेम भी मौके पर नहीं हे ठीक इसी प्रकार से सिर्फ कागजों में बताया हे कि नाली निर्माण कार्य गणपत के घर से बेयदीपुरा की ओर परन्तु मौके पर कोई नाली नहीं बनी है एवं साथ ही सी सी रोड़ निर्माण कार्य बल्लू के घर से बयडीपूरा की ओर परन्तु मौके पर कोई सी सी रोड़ नहीं बना है
।इस सम्बन्ध में बागली जनपद पंचायत सीईओ राजू मेडा से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि में जल्द दिखवाता हु एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।
इधर ग्राम पंचायत बोरपडावा के रोजगार सहायक का कहना हे की सरपंच प्रतिनिधि लोगसीह चौहान द्वारा मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। एवं उनके द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं।
