Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

1 किलो 369 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार :-NN81





विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई



पुलिस थाना पिडावा, जिला झालावाड़ ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 369 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस थाना पिडावा की टीम द्वारा जेताखेड़ी तिराहे पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 369 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

पुलिस कार्रवाई

जिला झालावाड़ में अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी पिडावा मति पूजा नागर के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

विष्णु पिता बरदीलाल दांगी (उम्र 45 वर्ष)

निवासी – ग्राम डोला, थाना पिडावा, जिला झालावाड़ (राज.)

विशेष टीम

रामपाल, पु.नि., थानाधिकारी, पुलिस थाना पिडावा

हेमराज, कांस्टेबल नं. 1356, आसूचना अधिकारी (विशेष भूमिका)

सावंरिया, कांस्टेबल नं. 1389

राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नं. 597

अरविन्द पुनिया, कांस्टेबल नं. 36

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।


संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes