News Reporter Dev Karan Mali
भीलवाड़ा = अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज प्रताप एवं अभाविप विभाग प्रमुख प्रशांत परमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और रक्तदान जैसे कार्य समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।
प्रशांत परमार ने बताया कि संगठन निरंतर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। शिविर में चिकित्सकों की देखरेख में सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।
नगर मंत्री क्षवण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 93 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक विष्णु कुमावत, देव प्रकाश शर्मा, किशन सिंह, रिया साहू, सोनू कुमावत, पवन शर्मा, कुलदीप सिंह, अजीत भारती, प्रवीण टेलर, संदीप कुमावत, दीपक सिंह, रामबक्श कुमावत, नरपत सिंह, आशीष सेन अमन सेन, हितेश भांभी, रत्नेश पुरोहित, मोहन कुमावत, आशीष माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
