सोनकच्छ/देवास
संवाददाता सुनील सिंह चौहान
सोनकच्छ नगर परिषद में वेतन के चल रहे मामले में आप कर्मचारियों का गुस्सा चरम पर। संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले उन्होंने साफ शब्दों में कर्मचारियों ने दे डाली प्रशासन को चुनौती नहीं हुई मांग पूरी तो नगर में साफ सफाई से लेकर अन्य कार्य रहेगा बंद और जिसका जिम्मेदार रहेगा प्रशासन। जी हां विगत 4 माह से कर्मचारियों का वेतन जमा नहीं किय गया है। जिससे सोनकच्छ नगर परिषद के कर्मचारियों को घर गृहस्ती चलाने में अत्यधिक कठिनाईयों के सामना करना पड़ रहा है। जिससे रोज मर्रा की जरूरत की सामग्री नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण किराना दुकान आदि सामग्री में अत्यधिक उधार होने से संचालको ने सामग्री देने से मना कर समाग्री का बकाया राशि लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। घर में पारिवारिक सदस्यो का मौसमी कारण से स्वास्थ्य खराब भी हो रहा उनका इलाज भी बाजार से लोगों से उधार लिए रूपयों से किया गया है। अब उनका पैसा कहां से चुकाए। और परिवार में भी पैसों के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो रहा है। इसलिए संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी बात अधिकारी और प्रशासन के सामने रखी। साथ ही समस्त कर्मचारियो का विगत 4 माह का बकाया वेतन एवं ऐरियर की राशि 03 दिवस में जमा करने की कृपा करे। साथ ही हमें कार्यालयीन ड्रेस प्रदान की जावे। अन्यथा दिनांक 1 दिसंबर 2025 से समस्त कर्मचारी हड़ताल करेगें। एवं जल वितरण तथा समस्त कार्य रोक दिए जावेगे जिससे नगर में प्रभावित समस्त जवाबदारी आप स्वयं की रहेगी।
