सोनकच्छ/देवास
सोनकच्छ,आज़ दिनांक 1 दिसम्बर 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बैक,जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ.अमरीन शेख़ मेम के निर्देशानुसार एवं मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में व प्राचार्य श्रीमती प्रमिला मेहता, शिक्षक श्याम पाठक की उपस्थिति में श्रीमती पॉचू बाई बिरमा जी जाट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सिविल अस्पताल सोनकच्छ से आई सी टीसी काउंसलर तके सिंह सोलंकी द्वारा एचआईवी एड्स,गुप्त रोग, एआरटी, टी.बी के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर टीबी समन्वयक सुनील सिंह चौहान भी उपस्थित थे कार्यक्रम में विद्यालय के शैलेन्द्र शर्मा, दिनेश मालवीय सहित अन्य स्टाफ का सर्वाधिक महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
