राजेंद्र प्रसाद ब्यूरो चीफ अशोकनगर
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर चंदेरी विधानसभा 033 चंदेरी के बीएलओं,बीएलओं सुपरवाईजर सहित एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह द्वारा चंदेरी तहसील कार्यालय में फूल माला पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा डिजिटाइजेशन कार्य को शत प्रतिशत समय सीमा से पहले पूर्ण करने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने पर बीएलओं,बीएलओं सुपरवाईजर सहित एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
सम्मान समारोह में विधानसभा क्षेत्र 33 चंदेरी के 241 बीएलओ, 24 बीएलओ सुपरवाइजर,06 मास्टर ट्रेनर्स,22 पटवारी सहित एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियों को शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ईसागढ़ श्री त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार श्री दिलीप दरोगा,नायब तहसीलदार सुश्री हिमांशी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
