Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजसमंद में आचार्य महाश्रमण जी का दिव्य आगमन, 50 फीट रोड का नामकरण हुआ “आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग - NN81



राजसमंद। परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन आगमन से आज राजसमंद नगर आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से आलोकित हो उठा। आचार्य श्री के करुणामय आशीर्वाद और शांत चरण-धारा के स्पर्श ने नगरवासियों में आत्मिक उत्साह और नई दिशा का संचार किया। उनके सान्निध्य में नगर परिषद क्षेत्र की 50 फीट रोड का नामकरण “आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग” के रूप में हुआ। शुभ लोकार्पण समारोह आचार्य श्री के मंगल पाठ व पावन आशीर्वाद के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे यह मार्ग अहिंसा, संयम और आत्मजागरण का प्रतीक बनकर स्थापित हो गया।

इस मौके पर माननीय विधायक दीप्ति जी माहेश्वरी, सभापति अशोक टांक उपसभापति चुन्नीलाल जी पंचोली, आयुक्त बर्जेश जी राय, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत जी कुमावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंचल जी नंदवाना, भूपेंद्र जी चोरड़िया, महेंद्र जी कोठारी, पार्षद दीपक जी जैन, लाभचंद जी बोहरा, विनोद जी जैन, निखिल जी कच्छारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने अपने भावों के साथ इस ऐतिहासिक पल में सहभागिता की।

आचार्य श्री के पावन वचनों ने समाज को शांति, अहिंसा और मानवीयता के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके संदेश ने उपस्थित जनों के मन–मस्तिष्क में आत्मजागरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes