Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, निलंबित, एसपी की सख्त कार्रवाई -



कोरबा ब्रेकिंग: 

छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 

जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में थाना प्रभारी    निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा,  निलंबित, एसपी की सख्त कार्रवाई

कोरबा। जिले में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को की गई।

जारी आदेश के अनुसार सायबर सेल, थाना उरगा एवं चौकी रजगामार की संयुक्त टीम ने थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटार जंगल में जुआ रेड की। कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से करीब 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिल, एक कार तथा 35 मोबाइल फोन जब्त किए।

एसपी ने बताया कि इससे पूर्व 12 अप्रैल 2025 को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ जैसे सामाजिक अपराधों में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद थाना करतला क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर लापरवाही, कर्तव्यविमुखता, स्वेच्छाचारिता एवं संदिग्ध कार्यशैली मानते हुए निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, थाना प्रभारी करतला को 19 दिसंबर 2025 की अपराह्न से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, कोरबा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार अनुषांगिक भत्तों की पात्रता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes