Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोई टाइटल नहीं



रिपोर्टर-विवेक लवानिया 

आगरा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ आगरा यूनिट एवं थाना किरावली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना किरावली क्षेत्र अंतर्गत लेदर पार्क के पास से 193 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को एएनटीएफ यूनिट आगरा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि वृंदावन मथुरा निवासी जकरिया अपने साथियों किशन सिंह उर्फ अन्ना एवं योगेश चाहर के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा तस्करी में संलिप्त है। सूचना के क्रम में 19 दिसंबर 2025 को पुनः जानकारी मिली कि आरोपी गांजा लेकर लेदर पार्क क्षेत्र में छिपाने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ आगरा यूनिट एवं थाना किरावली पुलिस की संयुक्त टीम ने लेदर पार्क के पास बने गेट के नीचे कच्चे रास्ते पर छिपाकर रखी गई छह बोरियों से कुल 193.200 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामदगी के संबंध में थाना किरावली पर मु0अ0सं0 354/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes