लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर, जिला नारायणपुर में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस के रूप में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित नेहरू के छविचित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कक्षा 9वीं की छात्रा बजनी सलाम और 8वीं की छात्रा अर्पिता वड्डे के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने संबोधन द्वारा प्रकाश डाला गया। विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री अनुपम शुक्ल ने अपने संबोधन में पंडित नेहरू को याद करते हुए नए भारत के निर्माण ने बच्चों की भूमिका पर उनके जोर दिए जाने को प्रशंसनीय और प्रेरणादायक बताया। राजेश रेड्डी के शेर कि बच्चों के छोटे हाथों को चंद सितारे छूने दो चार किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जाएंगे के बहाने श्री शुक्ल ने बच्चों में लुप्त हो रहे बचपने पर चिंता भी व्यक्त की गई। संस्कार और अनुशासन के बल पर ही नई पीढ़ी नए भारत का नया भविष्य रच सकती है, इस बात को भी उन्होंने रेखांकित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य श्री के कमलापदम ने उदाहरण देकर बताया कि जिनके हृदय बच्चों जैसे नहीं होते उन्हें स्वर्ग के राजा के यहां भी जगह नहीं मिलती है।अपने लंबे अध्यापकीय जीवन के संस्मरणों को भी उन्होंने बच्चों के भविष्य निर्माण के संबंध में याद किया। औपचारिक सम्बोधनों के बाद विद्यार्थियों के द्वारा कुछ फनी गेम्स का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अध्यापकों के लिए कुछ मजेदार खेल के माध्यम से सभी को तालिया बजाने पर विवश कर दिया।संगीत अध्यापक श्री दानीराम साहू के नेतृत्व में मंच संचालिका जीनू सिन्हा और उनके साथियों ने पूरे कार्यक्रम को बखूबी संचालित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक सर्व श्री कलामुद्दीन अंसारी,आकाश पटेल पारस,प्रशान्त मैती, अर्पणा राणा मेघा सिंह, सुरभि, जिज्ञासा, निलेश, हेमंत आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने अपूर्व योगदान दिया।
