न्यूज़ नेशन 81
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
लोकेशन सुसनेर
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
सुसनेर। बुधवार को संविधान दिवस पर स्थानीय तहसील रोड़ पर स्थित अम्बेडर पार्क भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा एसआईआर कार्य जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती ने संविधान को नमन करते हुए संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की गीता है। यह देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। हम सबका कर्तव्य है कि हम इसे आत्मसात कर संविधान निर्माताओं के स्वप्नों को साकार करने प्रतिपल संकल्पित रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा कि देश के सभी लोगों को संविधान का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं सजनसिंह कलारिया, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद गोवर्धन वेदिया एवं रीतेश सोनी थे। कार्यक्रम का भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया ने किया एवं आभार भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया। सभी अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, राजेश जायसवाल, कृष्णपालसिंह सिसोदिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
चित्र : सुसनेर के अम्बेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
