Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मतदाता सूची में सही व्यक्ति छूटे नही और फर्जी जुड़े नही - जिलाध्यक्ष मालवीय - NN81



न्यूज़ नेशन 81 

लोकेशन सुसनेर 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

सुसनेर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शुक्रवार को भाजपा मंडल की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय सोयत रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मालवीय ने कहा कि निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान से जुड़कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण व विदेशों से देश मे एकत्रित कचरे को साफ करना है। इस अभियान पूरी गम्भीरता के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता लगे। ताकि भाजपा चुनाव में लगातार विजय प्राप्त करे। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलए नियुक्त कर सभी कार्यकर्ता यह चिंता करे कि मतदाता सूची में सही व्यक्ति छूटे नही और फर्जी व्यक्ति जुड़े नही। जिलाध्यक्ष ने अभियान का कार्यक्रम के साथ ही संगठन द्वारा तय पार्टी के कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवा व महिला सम्मेलन आयोजित करने, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर निकलने वाली यात्रा की भी जानकारी दी। बैठक को पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व जिला उपाध्यक्ष डॉ गजेन्द्रसिंह चंद्रावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मौका 20 साल में आया है अब आगे जाने कब आये इसलिए सभी कार्यकर्ता इस अभियान में जुट जाएं ताकि आने वाले समय भाजपा की विजय हो। स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने दिया।

इस अवसर पर बैठक में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु भावसार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारंगयाखेड़ी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला एवं ईश्वरसिंह काँवल, गिरजाशंकर राठौर, वरिष्ठ नेता भूपेंद्र शास्त्री, अजा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बी एस वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, वरिष्ठ नेता पंडित वेदप्रकाश भट्ट, करण सिंह सिसोदिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व बूथ समिति के अध्यक्ष, सरपंचगण, नगर परिषद के पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजुद रहे। जानकारी बूथ अध्यक्ष दीपक जैन ने दी। 

संचालन मण्डल महामंत्री पवन शर्मा ने किया तथा आभार मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया ने माना।  जानकारी बूथ अध्यक्ष दीपक जैन ने दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes