संजू नामदेव हरदा । नगर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें खाली बोरियां देकर खाद की कमी की समस्या को उजागर किया गया। यह घटना कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर छीपाबड के महाराणा प्रताप चौराहे पर हुई। आपको बता दे शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानो के हित में खाद की कमी की समस्या को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। खाद की कमी के कारण किसानों को परेशानी हो रही है और उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही खाद की समस्याओं से किसानो को निजात मिलेगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद थे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी भूपेंद्र सिह राजपूत जितेंद्र राजपूत सुनील राजपूत कमलेश सेजकर असलम खान गोल्डी कुशवाहा सिद्दीक खान गोलू सोलंकी विरू ठाकुर रामविलास मुकाती आशु मोय हार्दिक जायसवाल गगन शर्मा देवेन्द्र दरवार सहित अन्य मौजूद थे।
खाली खाद की बोरी देकर कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया - NN81
Tags
