Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन ट्रिलियन इकोनामी में योगदान की सम्भावनाओं की गहन समीक्षा - NN81




दीपक वर्मा ब्यूरो चीफ

अंबेडकर नगर

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारीअम्बेडकरनगर उपजिलाधिकारी अकबरपुर, उप निदेशक कृषि एवं जिला विकास अधिकारी/ सहायक निदेशक मत्स्य, अम्बेडकरनगर तथा मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में मत्स्य विभाग कीयोजनाओं की प्रगति एवं वन ट्रिलियन इकोनामी में योगदान की सम्भावनाओं की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना उ० प्र० मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत चिकित्सा सहायता, दैवीय आपदा योजना, शिक्षा सहायता योजना, वैवाहिक सहायता व मोपेड विद आइस बाक्स योजना की विस्तृत समीक्षा की गयी। मछुआ समुदाय के रोजगार बढ़ाने व आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु बैंको से स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड मत्स्य की सूची प्राप्त कर उन्हें प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये। मछुआ दुर्घटना बीमा योजना से सभी मछुआ समुदाय को आच्छादित करने एवं एन०एफ०डी०पी9 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये गये जिस हेतु कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी एवं ब्लाक स्तर से पंचायत सहायको की सहायता से अगले माह तक 10000 नये बीमा एवं रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य दिया गया। जनपद अम्बेडकरनगर में उपलब्ध पर्याप्त जल क्षेत्र की प्रबल सम्भावनाओं के दृष्टिगत शासन स्तर से समस्त विभागीय योजनाओं के लक्ष्य बढ़ाने हेतु डी०ओ० लेटर के माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। 0.5 हे० जलक्षेत्र पर कार्यरत महिला पट्टाधारको / निजी जल क्षेत्र पर मत्स्य पालन कर रही महिलाओं की सूची समस्त तहसीलों एवं निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष से प्राप्त कर सघन मत्स्य पालन योजना में आच्छादित कराने के निर्देश दिये गयें। मत्स्य पालको एवं मछुआ समुदाय के 5000 व्यक्तियों को मत्स्य पालन से सम्बन्धित देश के प्रमुख मत्स्य शिक्षण संस्थाओं में तकनीकी प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिये गयें। सभी उपजिलाधिकारियों से सम्पर्क कर जनपद के समस्त तहसीलों के अवशेष प‌ट्टा योग्य तालाबों का आवंटन शीघ्रातिशीघ्र कराने के निर्देश दिये गये ताकि मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाई जा सके। 200 से 250 मछुआ समुदाय के लोगो को लोहिया भवन में बैठक कराने के निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes