प्रवीण कुमार
कटघोरा/कोरबा
छत्तीसगढ़
ढेलवाडीह सद्भावना दुर्गा उत्सव समिति का 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी के साथ जागृति महिला मंडल ने विशेष गरबा डांडिया का आयोजन किया। हर वर्ष की भांति हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन सद्भावना दुर्गा उत्सव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर गरबा पारंपरिक नृत्य है, जो विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान खेला जाता है। नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है, और गरबा उन्हीं देवी की आराधना का सांस्कृतिक रूप है।
दुर्गा पंडाल में गरबा का आयोजन किया जिसमें
आजकल कई दुर्गा पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में गरबा आयोजन भी होता है। यह आयोजन विशेष रूप से नवरात्रि की रातों में किया जाता है। इसमें समिति के सदस्यों के द्वारा रंग बिरंगे वेश भूषा में डांडिया का आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष गीतांजलि तिवारी सचिव ज्योति दीवान, निशा पांडे, जयदीप, प्रीति गुप्ता, प्रीति महंत, वृंदा साहू, लक्ष्मी गभेल, रजनी राठौर, रीता कंवर, अंजू जैस्वाल, सावित्री हंस, बसंती जायसवाल, मिताली मेहता, परवीन विंध्य राज, पूर्णिमा शर्मा, लक्ष्मी सिंह अन्य समिति के सदस्य शामिल थे।
अध्यक्ष ने बताया कि
यह देवी की भक्ति का एक माध्यम है। यह समुदाय को एकत्र करने वाला सांस्कृतिक आयोजन है। यह सामाजिक सौहार्द और आनंद का प्रतीक है। आयोजन में सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन का भी ध्यान देना चाहिए।
