हरदा जिले कि तहसील सिराली मे/मंगलवार को आगामी गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज स्थानीय प्रशासन की ओर से शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी राम सुमेर ने की, जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, गणेश मंडल के आयोजक, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उत्सव के दौरान बनाए रखने, यातायात व्यवस्था, ध्वनि सीमा के पालन, साफ-सफाई, बिजली-पानी की सुविधा और विसर्जन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सभी गणेश मंडलों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा और नियमों का पालन करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने की भी सलाह दी गई पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि शहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।
सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और भाईचारे से पर्व को मनाने का भरोसा दिया

.jpg)