Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना देहात ब्यावरा, थाना सिटी ब्यावरा एवं थाना करनवास की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कटरिया खेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई।-NN81

 ब्यावरा देहात पुलिस की बड़ी कार्यवाही – कटरिया खेड़ी में दबिश, 200 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

रिर्पोट अमन खान इंकलाबी

जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना देहात ब्यावरा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी देवीबाई कंजर के टपरे से दबिश देकर 08 पेटी देशी मसाला शराब, 90 कैन पावर बीयर बरामद किए गए। इसी प्रकार आरोपी नानीबाई कंजर एवं अन्नोबाई कंजर के मकान की तलाशी में 04 ड्रम मिले, जिनमें कुल 140 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब पाई गई।

इसी क्रम में आरोपी शेखर उर्फ चेकर कंजर के घर पर दबिश देने पर 14 पेटी देशी प्लेन मदिरा शराब, 01 पेटी अंग्रेजी शराब, एवं एक प्लास्टिक कट्टे में 23 क्वार्टर मैजिक मोमेंट्स अंग्रेजी शराब विधिवत जप्त किए गए।

पूरी कार्यवाही में कुल मिलाकर लगभग 200 लीटर देशी मदिरा एवं 170 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, एक पेटी MD रम, 90 power बीयर की केन, 23 क्वाटर magic moment की अंग्रेजी शराब जप्त की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

इस संबंध में थाना देहात ब्यावरा पर  34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में योगदान-

एसडीओ ब्यावरा प्रकाश शर्मा,थाना प्रभारी देहात ब्यावरा उपनिरीक्षक राहुल रघुवंशी,थाना प्रभारी सिटी ब्यावरा नि. वीरेंद्र धाकड़ व थाना करनवास से ASI राकेश बिलड़ावन एवं हमराह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes