Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पाकिस्तान के फुस्स पटाखा को मिली टीम में एंट्री, बेइज्जती के लिए तैयार हो रही टीम-NN81


(ब्यूरो दिल्ली - NN81)

 एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कराने वाला पाकिस्तान पहला देश बन गया है। वैसे तो इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन पाकिस्तान ने टीम के ऐलान में बाजी मार ली। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान नहीं हैं, लेकिन टीम में एक ऐसे फुस्स पटाखा को शामिल किया गया, जो अभी तक कुछ नहीं कर पाया है। ऐसे में ऐसा लगता है कि ज्यादा दिन की देरी नहीं है, जल्द ही पाकिस्तान की एक और बड़ी बेइज्जती होगी। 

एशिया में बहुत खराब है सैम अयूब का रिकॉर्ड

सैम अयूब अभी केवल 23 साल के हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें भविष्य के सितारे के रूप में देख रहा है। सैम अयूब अभी नए खिलाड़ी हैं और वे भारत के खिलाफ पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। एशिया कप में ज्यादातर मुकाबले दुबई में होंगे, वहीं कुछ मैच आबूधाबी में भी होंगे। लेकिन अगर एशिया में सैम के आंकड़े देखें तो वे भी बहुत ही खराब हैं। एशिया में अब तक सैम अयूब 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और इसमें उनके नाम 257 रन हैं। यहां उनका औसत केवल 15.11 का है। एशिया में उनके नाम कोई अर्धशतक तक नहीं हैं। 



भारत ही नहीं, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी होगा पाकिस्तान का मैच

इतने घटिया नंबरों वाले खिलाड़ी को पाकिस्तान ने ओपनिंग के लिए चुना है। जबकि यहां भारत ही नहीं, श्रीलंका और बांगलादेश से भी पाकिस्तान का मुकाबला होना है। टी20 क्रिकेट में सभी जानते हैं कि अगर शुरुआत अच्छी नहीं हुई तो आगे का खेल अपने आप खराब हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल पाकिस्तान का एशिया कप में हो सकता है। अब देखना है कि पाकिस्तानी टीम इस टीम के साथ एशिया कप में कहां तक का सफर तय कर पाती है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes