Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) उप निरीक्षक मयंक मिश्रा को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत। -NN81

लोकेशन बेमेतरा छत्तीसगढ़ 

संवाददाता परमेश्वर यादव 


बेमेतरा, 22 अगस्त 2025:- पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, कार्यालय पुलिस अधीक्षक बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा बेमेतरा जिले में पदस्थ उप निरीक्षक मयंक मिश्रा को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त होने पर स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पदोन्नत किया गया तथा पदोन्नत हुए निरीक्षक को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पदोन्नत हुए निरीक्षक मयंक मिश्रा के पद पर पदोन्नति के साथ – साथ उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, निरीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी एवं जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया।


 इस अवसर पर मुख्य लिपिक उनि (अ) श्री हरिओम विश्वकर्मा, उनि (अ) प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, संतोष सोनवानी, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे एवं पदोन्नत हुए निरीक्षक मयंक मिश्रा के परिवार के सदस्य सहित बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes