Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन दिनांक 29 से 31 अगस्त तक



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 27 अगस्त 2025 // जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक क्रीड़ा परिसर मैदान, खेल गतिविधियॉं/सांसद खेल महोत्सव,  स्कूल/कॉलेजों में खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इनडोर गेम्स की प्रतियोगिताएं एवं “Sundays on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाना है। 

जिसके तहत् दिनांक 29 अगस्त को खेल गतिविधियॉ के अंतर्गत् जिले के गणमान्य नागरिकों एवं जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों के मध्य फिट इंडिया मूमेंट में नागरिकों को अधिक से अधिक भागीदारी हेतु प्रेरित करने के लिए सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन प्रातःकाल 08.00 बजे से किया, इसके साथ ही सद्भावना रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। तदोपरांत् जिले में संचालित खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ियों के मध्य छ.ग. राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025-26 पर संगोष्ठि का कार्यक्रम एवं जिले के लिए वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में पद प्राप्तकर्ता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जावेगा। 

दिनांक 30 अगस्त को स्कूल/कॉलेजों स्तर खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित इनडोर गेम्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जावेगी। 

दिनांक 31 अगस्त को “Sundays on Cycle” कार्यक्रम अंतर्गत मल्लखम्ब खेलों इंडिया सेंटर, नारायणपुर से बस स्टेशन हेतु हुए नगर का विभिन्न मार्गों से सायकिल रैली आयोजित की जावेगी। 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु भारत सरकार की वेबसाईट https://fitindia.gov.in/national-sports-day-2025  में पंजीयन कर ऑनलाईन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 

उक्त आयोजन में खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल/कॉलेज/छात्रावासों को खेल में रूचि रखने वाले विद्यार्थी/खिलाड़ी सम्मिलित रहेंगे। 

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत् ‘‘खेलेगा देश खिलेगा देश’’, ‘‘एक घण्टा खेल के मैदान में’’, ‘‘मोर खेल मोर गौरव’’, ‘‘हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिन्दुस्तान एवं खेले भी खिले भी’’ के संदेश के साथ राष्ट्रीय खेल दिसव आयोजित की जावेगी। 


अतः 29 से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, पत्रकारगणों, खिलाड़ियों, स्कूल/कॉलेज/छात्रावास के खेल प्रति समर्पित विद्यार्थियों को आयोजन में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes