छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने हड़ताल की दी चेतावनी
लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
जिसका सीधा असर नारायणपुर और अबूझमाड़ में भी दिखेगा
नारायणपुर- छत्तीसगढ़ में बीते महीने भी एनएचएम के संविदाकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल किया था. मांगें पूरी नहीं होने की सूरत में एक बार फिर प्रदेश के एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हल्ला बोल दिया है. राज्य में कुल 16 हजार से अधिक संविदायकर्मी एनएचएम में कार्यकर्त हैं. इनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा सकती है. जिसका सीधा असर बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों दिखेगा वही आज नारायणपुर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 10 प्रमुख मांगों का उल्लेख किया जिसमें
संविलियन एवं स्थायीकरण
पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
ग्रेड पे निर्धारण
कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
27% लंबित वेतन वृद्धि
अनुकंपा नियुक्ति
महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति
ट्रांसफर की सुविधा
10 लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल बीमा शामिल है
स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित:
NHM स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन में होने से नारायणपुर जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. क्योंकि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाएं एनएचएम कर्मचारियों के कंधों पर ही टिकी हुई है. ऐसे में अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ सकता है.
