Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अपर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर गुरसरांय थाने में बैठक कर नगर निकलने बाले ताजिया के लिए परखी ब्यबस्थाये - NN81

 


लोकेशन झाँसी 

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार 

झाँसी जनपद के गुरसरांय में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद्र कुमार शनिवार को शाम 6 बजे अचानक थाना गुरसरांय आए और उन्होंने थाने पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी अभिलेखों और निस्तारण की स्थिति को परखा जिसमें समय सीमा भीतर गुणवत्तापूर्वक ढंग से निस्तारित हुई शिकायतों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने थाने पर आने वाली हर छोटी बड़ी समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही हर कीमत पर किसी भी पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष न्यायप्रिय कार्यवाही देने पर बल दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने विभागीय विभिन्न पहलुओं की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद देर शाम जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के द्वारा कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस गश्त तेज करने को लेकर चलाए जा रहे महाअभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद्र कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की देखरेख में गुरसरांय पुलिस का पैदल गश्त मुख्य मार्गों से लेकर,बाजार धार्मिक स्थलों और मुहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,मयंक मिश्रा,अशोक कुमार सिंह,प्रवीण कुमार,कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह,आशीष तिवारी,कृष्ण मुरारी त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes