Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में जप्त किये मध्यप्रदेश की विदेशी शराब, आरोपी गिरफ्तार - NN81

 


जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)

दुर्ग, 04 जून 2025/कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी  नवीन प्रताप सिंह तोमर व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 03 जून 2025 को अन्य राज्य की अवैध शराब के विक्रय एवं धारण की सूचना प्राप्त होने पर आबकारी टीम दुर्ग द्वारा ग्राम नगपुरा थाना  पुलगांव पंहुचकर आरोपी भरत भूषण टण्डन निवासी पुरानी बस्ती सुपेला के हाल मुकाम मोर ढाबा, ग्राम नगपुरा की विधिवत् तलाशी लेने में तलाशी में आरोपी के कब्जे से मध्य प्रदेश राज्य की 2 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 3 बोतल मेक्डावल नम्बर वन व्हिस्की,  12 अद्धी मेक्डावल नम्बर वन अद्धी व्हिस्की, 12 पाव मेक्डावल नम्बर वन व्हिस्की, 10 पाव रॉयलस्टैग व्हिस्की, 60 पाव गोवा व्हिस्की। इस प्रकार कुल 99 शीशियों में भरा कुल 23.01 बल्क लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 20100 रूपये है। 




मौके पर आरोपी के कब्जे से अत्यधिक मात्रा में विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध विधिवत् प्ररकण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा, धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, भूपेंद्र नेताम, आरक्षक संदीप तिर्की, देवप्रसाद पटेल एवं खुलदीप यादव का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes