Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

यू पी जनपद फर्रूखाबाद, मा0सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक आयोजित की गई। NN81


जिला संवाददाता अनिल कुमार यादव फर्रुखाबाद

बैठक में जिले में गिरती स्वास्थ्य सेवाओं के विषय मे चर्चा की गई, मा0सांसद द्वारा जनपद में स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराने के निर्देश दिये, अस्पतालों में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर व जम्बो जेट सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश, लिलिगंज व वरौंन में ओ0टी0 को कार्यशील करने के लिये सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया, सी0एच0सी0 व पी0एच सी0 से मरीजों को रेफर करने पर  नाराजगी जताई,संकिसा पी0एच0सी0 की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये, सांसद जी द्वारा निर्देशित किया गया कि शव वाहनों को कार्यशील कर गरीबो को उपलब्ध कराये व मूवमेंट का विवरण उपलब्ध कराये, मोबाइल मेडिकल यूनिट को कार्यशील रखे, लोहिया अस्पताल में ऑडियो सहित सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने के निर्देश, कोविड की जाँच शुरू कराने व सभी वेंटिलेटर सही कराने के लिये निर्देशित किया गया, लोहिया अस्पताल में गार्डो की नियुक्ति में देरी पर नाराजगी जताई व जल्द नियुक्ति करने के निर्देश दिए,लोहिया महिला अस्पताल को पुरुष अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से कनेक्ट करने के लिये निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा दायित्वों का निर्वाह न करने बालो पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया।

इस अवसर पर 07 टी0वी0 मरीजो को पोषण पोटली प्रदान की गई।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व संवंधित मौजूद रह


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes