Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली, पंचायत सरपंच द्वारा - NN81


रिपोर्ट पवन अहीरवाल

दिनांक 6 जून 2025 दिन सोमवार राजगढ़ ब्यावरा

ग्राम कोड़िया खेड़ी (सुंदर खेड़ी) के ग्रामीणों के सभी युवाओं ने बीते दिन अपने गांव के रास्तों  में मुरम डलवाने की समस्या लेकर जनपद पंचायत सीईओ एवं एसडीएम कार्यालय आवेदन पत्र देने गए थे उनके साथ उनके गांव के सुनील लववंशी पत्रकार न्यूज़ रिपोर्टर भी शामिल थे ग्रामीण युवाओं ने बोला सुनील लववंशी पत्रकार से आप गांव के हो तो क्यों ना तो अपने गांव के लिए हमारी हेल्प करें पत्रकार ने अपने ग्राम के हित में रस्ते पर मुरम डलवाने की आवाज उठाई तो  पत्रकार से सरपंच पंचायत झरखेड़ा ग्राम कोड़िया खेड़ी सुंदर खेड़ी सरपंच आनंद दांगी ने पहले अभद्रता से बात की उसके बाद जान से मारने की धमकी दी  एवं उनके सभी युवा साथियों को भी जान का खतरा है क्योंकि यह सब लोग अपने गांव से शहर ब्यावरा काम करने आते हैं दुकानों पर और देर रात को गए वापस  जाना करते  हैं अगर इस बीच कोई भी इनके साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती  है तो पंचायत सरपंच जिम्मेदार होगा और सरपंच का कार्य काल पुरा होने  के  बाद भी कुछ हुआ तो भी यही सरपंच जिम्मेदार होगा इसके लिए अपनी जान की सुरक्षा के लिए पत्रकार एवं ग्रामीण युवाओं ने ब्यावरा सिटी थाने को ज्ञापन दिया  एवं विधायक राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पवार को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes