Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नैनीताल जा रही कार ट्रक से टकराईं,होटल स्वामी समेत तीन की मौत 3 घायल

 


गोरखपुर 

गोरखपुर के टीबी अस्पताल के डॉक्टर एन.के. द्विवेदी के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। नैनीताल जा रहे उनके परिवार की कार शाहजहांपुर में एक ट्रक से टकरा गई जिसमें डॉक्टर नीरज की पत्नी श्वेता, साले शिवाय होटल के स्वामी शिवम पांडेय व उनके दो वर्षीय बेटे माधवन की मृत्यु हो गई। जबकि कार में सवार अंगद यादव, शिवम की पत्नी शालिनी पांडेय व सिद्धू द्विवेदी घायल हो गए। इस दुर्घटना की खबर से गोरखपुर में मातम पसर गया है।100 बेड वाले टीबी अस्पताल में तैनात डॉ. एन.के. द्विवेदी खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर में रहते हैं। उनका परिवार गर्मी की छुट्टियों में पत्नी श्वेता व बेटा शिवांश नैनीताल घूमने निकला था।उनके साथ में बेलीपार के मलांव गांव में रहने उनके साले शिवम पांडेय पत्नी शालिनी व डेढ़ वर्ष के बेटे माधवन के साथ थे। जानकारी के मुताबिक हाईवे किनारे मौरंग उतार रहे ट्रक में 

कार पीछे से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

NN81

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes