Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांसद विजय बघेल के रायपुर आगमन पर जोरदार स्वागत - NN81



रिपोर्ट-गोपेश साहू पाटन, दुर्ग |

ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित 11वें BRICS संसदीय मंच में हिस्सा लेकर लौटे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय मंच से लौटते ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।


इस अवसर पर पाटन नगर पंचायत की सभापति नेहा बाबा वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हमारे सांसद ने विदेश में देश और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हर किसी को ऐसा अवसर नहीं मिलता। यह पाटन सहित पूरे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।”


स्वागत समारोह में नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, पार्षद श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सुरेन्द्र वर्मा, परमजी सिंह, हुलाराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes