Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सारनाथ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी - NN81



वाराणसी:  सारनाथ के सोना तालाब में 22 साल के युवक ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

                  पार्षद प्रतिनिधि मानसिंह राजभर ने बताया कि शिवकुमार कश्यप के मकान में एक लड़का रहता था। सुबह जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखा गया वह कपड़े के सहारे लटका हुआ मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

     मानसिंह राजभर ने बताया कि लड़का घर से अलग रहता था और वाराणसी में टोटो चलाता था। उसके मौसा भी यही रहते थे जो टोटो चलाते है‌।

             इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक सोनू पिछले कुछ समय से वाराणसी में रह रहा था और एक किराए के कमरे में अकेला रहता था।

               एसीपी कैंट विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हमें घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

                पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में मानसिक तनाव में था और क्या वास्तव में कोई प्रेम संबंध उसकी आत्महत्या का कारण बने।

रिपोर्ट -अर्पित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ

NN 81

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes