Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक संपन्न....... हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वरीय कार्य करने का अवसर मिला है - NN81

 


गंजबासौदा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

गंजबासौदा में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे से बालाजी नगर स्थित जिला कार्यालय अशोक भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन की आचार पद्धति से किया गया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन का कार्य ईश्वरीय कार्य है, हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वरीय कार्य करने का अवसर मिला है चाहे राम मंदिर निधि समर्पण अभियान हो, चाहे अक्षत वितरण अभियान हो या फिर गौमाता कि रक्षा, कन्या रक्षा इत्यादि अनेक कार्य करने का निमित्त हम बने हैं यह बिना ईश्वर की कृपा के संभव नहीं है। इसीलिए हमें पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ यह कार्य करना चाहिए।

विभाग मंत्री दौलत लौंगवानी ने ने आगामी त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आदि पर विस्तृत चर्चा कर इनकी रूपरेखा बताई।

विभाग सह मंत्री चंद्रभान सिंह बघेल ने संगठन के विविध आयाम और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया।

जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरूजी ने पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा कर वृत्त प्रस्तुत किया।

इस दौरान प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील यादव, प्रांत सह मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख पंडित मुन्ना लाल शास्त्री, समरसता प्रांत टोली सदस्य डॉ सी.एस शर्मा, जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, विभाग समरसता प्रमुख राकेश सक्सेना, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, विभाग सह समरसता प्रमुख केशव हाडा, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर झा, जिला सह मंत्री डॉ सरित श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुवे बावली, बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश शाक्य, जिला सह संयोजक द्वय मंजीत तिवारी एवं अन्नू यादव, जिला मंदिर अर्चक पुरोहित सह प्रमुख विनोद शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख टोनी अहिरवार, जिला विद्यार्थी प्रमुख लालचंद कुशवाहा, जिला सुरक्षा प्रमुख राजकुमार विश्वकर्मा, जिला सत्संग प्रमुख सतीश सोनी, बासौदा नगर अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, नगर मंत्री संजय सिलावट, नगर संयोजक भजन प्रजापति, रामराज झा, गौरव नामदेव सहित सभी 10 प्रखंडों से प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes