ब्रेकिंग न्यूज़
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कोंटा एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे, एसडीओपी और थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे गंभीर रूप से घायल हो गए । उनके साथ मौजूद थाना प्रभारी व एसडीओपी को भी गंभीर चोटें आई हैं।बीती रात नक्सलियों द्वारा खदान में आगजनी की घटना की जांच करने पहुंचे थे। खदान में लगी पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसी घटना की तफ्तीश के दौरान नक्सलियों ने पहले से प्लांट की गई आईईडी से हमला कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।


