Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नवजात सीएमओ शर्मा ने किया पदभार ग्रहण - NN81


संजू नामदेव हरदा।
 

मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय के आदेश अनुसार महेन्द्र शर्मा राजस्व उप निरीक्षक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद छनेरा जिला खंडवा से नगर परिषद खिरकिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण में नगर परिषद् अध्यक्ष इन्द्रजीत महेन्द्र सिंह खनूजा एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। नवागत सी.एम.ओ ने उपस्थित कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया एवं नगर परिषद् में चल रहें समस्त कार्यों का सुचारू रूप से संचालन करानें का अध्यक्ष को आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes