Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मासिक महाआरती क्रम सम्पन्न -7 जून पार्टी स्थापना दिवस नगर तेंदूखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम प्रथम स्थान पर रहा। NN81




लक्ष्मण रैकवार तेंदूखेड़ा

परमपूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में देश के अनेक प्रांतों, जिलों, तहसीलों में भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा मासिक महाआरती क्रम का आयोजन किया जाता है।

 इसी क्रम में कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में मासिक महाआरती क्रम का आयोजन किया गया।

सर्व प्रथम गुरुवर जी के जयकारे भैया सूर्यप्रताप ने एवं मातारानी के जयकारे बहन संध्या लोधी के द्वारा लगाए गए, शंख ध्वनि के साथ दिव्य मंत्रों, गुरुवर चालीसा, श्री दुर्गा चालीसा पाठ, दिव्य आरती क्रम समर्पण स्तुति के साथ सम्पन्न हुई। 


चिंतनो की कड़ी में 

ब्लॉक संगठन मंत्री लेखराम सेन ने कहा सर्व प्रथम अपने घरों में सुबह शाम नित्य प्रति मां की साधना करे, और इसी साधना के माध्यम से समाज परिवर्तन किया जा सकता है,  साधना के तपोबल से लोग नशामुक्त होकर सुख शांति समृद्धि का जीवन जी रहे हैं।


भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि सिंह ने कहा नशामुक्त जीवन जीते लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है, और कहा कि 

पानी में डूबे तो मरना निश्चित, ओर भक्ति में डूबते तो भव से पार हो जाना निश्चित,मां की साधना ही सर्वोंपरी है,उसी से ही मानवता में परिवर्तन होगा।


भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकुमार परस्ते जी ने कहा आज निश्चित मानिए कि समाज हमें आशा भरी निगाहों से देख रहा है कि संगठन की विचारधारा के माध्यम से ही लोगों ने परिवर्तन आ रहा है।


संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा हमें कम से कम 5 परिवारो को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम ले जाकर  नशामुक्त कराकर संगठन से जोड़ने का काम करना है, संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। 


संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ने कहा कि हम ऐसे अवतारी पुरुष के शिष्य हैं जिन्होंने समाज को परिवर्तन करने का लक्ष्य रखा है।

7 जून को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर तेंदूखेड़ा में जो कार्यक्रम आयोजित हुआ था,पूरे भारत वर्ष में प्रथम स्थान पर रहा है इसकी सभी ने सराहना की ऐसे ही कार्यक्रम आगे आयोजित करते रहे। अनीति अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की आश्यकता है। महाआरती में उपस्थित मां भक्तों का आभार भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह जी ने किया। मंच संचालन अनूप सिंह और धनीराम पाल ने किया।

सभी भक्तों ने अंत में शक्तिजल, प्रसाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes