Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएम मोदी ने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी निवेशकों से कहा कि भारत आने का यही सही समय है : NN81

 Reported By: NN81 @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99   


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्हें भारत आने को प्रोत्साहित किया: 

पेरिसः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन से इतर फ्रांसीसी निवेशकों को आकर्षित करते हुए एक संबोधन में कहा कि भारत आने का यही समय श्रेष्ठ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की कंपनियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनकर असीमित अवसरों पर विचार करें। प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों से कहा कि भारत में निवेश करने का यह ‘‘सही समय’’ है। पेरिस में 14 वें ‘भारत-फ्रांस सीईओ फोरम’ में मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हुए। अपने संबोधन में मोदी ने भारत-फ्रांस के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार व आर्थिक सहयोग और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को इससे मिले प्रोत्साहन का उल्लेख किया। 


हमारी दोस्ती की बुनियाद गहरा विश्वास नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है- प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हमारी दोस्ती की बुनियाद गहरा विश्वास नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है। हमारी साझेदारी सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं है। हम वैश्विक समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। मेरी पिछली यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी के लिए ‘२०४७ रोडमैप’ रूपरेखा तैयार की थी। इसके बाद हम हर क्षेत्र में व्यापक तरीके से सहयोग कर रहे हैं।’’ उन्होंने एयरोस्पेस बंदरगाह रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स डेयरी रसायन और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे क्षेत्रों की ओर इशारा किया जहां भारत-फ्रांस सहयोग पहले से ही जारी है।


जब फ्रांस की कुशलता और भारत का सहयोग एक साथ मिलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी उद्योग जगत को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा ‘‘जब फ्रांस की कुशलता और भारत का सहयोग एक साथ मिलेंगे जब भारत की गति और फ्रांस की सटीकता एक साथ आएगी जब फ्रांस की तकनीक और भारत की प्रतिभा एक साथ आएगी। तब न केवल व्यापार परिदृश्य बदलेगा बल्कि वैश्विक परिवर्तन होगा।’  


पीएम मोदी ने नए भारत की गाथा सुनाई तो दुनिया हैरान रह गई

पेरिस में 14वें ‘भारत-फ्रांस सीईओ फोरम’ में पीएम मोदी ने नए भारत की गाथा सुनाई तो दुनिया हैरान रह गई। नए भारत की ताकत से अवगत कराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने देश में 120 नए हवाई अड्डे खोलने जा रहे हैं। इससे आप भारत में नई संभावनाओं की कल्पना कर सकते हैं। बता दें कि पीएम मोदी के साथ के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हुए। अपने संबोधन में मोदी ने भारत-फ्रांस के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार व आर्थिक सहयोग और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को इससे मिले प्रोत्साहन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत स्थिर राजनीति और पूर्वानुमानित नीतिगत तंत्र के आधार पर एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य है। 


 स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने इसी बंदरगाह शहर में ‘‘भाग निकलने का साहसिक प्रयास’’ किया था। पीएम मोदी ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) वहां पहुंचने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘मार्सिले पहुंचा हूं। भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष में यह शहर विशेष महत्व रखता है। यहीं पर महान वीर सावरकर ने भाग निकलने का साहसिक प्रयास किया था।’’ उन्होंने कहा ‘‘मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में नहीं सौंपा जाए। वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। 


नरेन्द्र मोदी और गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान मुलाकात की और दोनों ने कृत्रिम मेधा (एआई) से भारत में उत्पन्न ‘‘अविश्वसनीय अवसरों’’ पर चर्चा की। भारतीय मूल के अल्फाबेट इंक के सीईओ ने इस बात पर भी चर्चा की कि किस प्रकार गूगल और भारत देश में ‘‘डिजिटल बदलाव’’ पर मिलकर काम कर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes