Reported By: NN81 X @newsnation81tv
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99
एक ही साल में रिकाॅर्ड 38 कैडेट्स का एनडीए एसएसबी में चयन, सेना में लेफ्टिनेंट एवं फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर मिलेगी नियुक्ति:
हाल ही में आयोजित हुए एनडीए 154 एसएसबी इंटरव्यूज में प्रिंस एनडीए एकेडमी से 21 विद्यार्थियों का एनडीए 154 एसएसबी में चयन हुआ है। प्रिंस एनडीए एकेडमी के रजत कुमार, सृष्टि, आदित्य राठौड़, नव्या तिवाड़ी, मानस चौहान, प्रसन्न रावल एवं दिव्यांश का चयन कक्षा 12वीं के साथ हुआ है। अन्य चयनित विद्यार्थियों में ध्रुव, विवेक कोठारी, विशाल, हितेश कुमार, नरेंद्र, रितिक शर्मा, रितिक चौधरी, साहिल, अभिजीत, रणजीत सिंह, राहुल चाहर, हर्ष यादव, रितेश नेहरा एवं यश भार्गव शामिल हैं।
गौरतलब है कि एक ही सत्र में एनडीए 153 में 17 एवं एनडीए 154 में 21 सलेक्शन के साथ प्रिंस एनडीए एकेडमी से कुल 38 कैडेट्स अब तक एक ही साल में एनडीए एसएसबी में चयनित हो चुके हैं। चयनित विद्यार्थियों को सेना में लेफ्टिनेंट अथवा फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिलेगी।
निदेशक जोगेंद्र सुण्डा और चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा
निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने कहा कि एनडीए एसएसबी जैसी राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में लगातार एक के बाद एक सलेक्शन देना प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल की हाई क्वालिटी ट्रेनिंग का प्रमाण है।
चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस सैनिक स्कूल में एनडीए, टीईएस, सीडीएस एवं अन्य एसएसबी की तैयारी के लिए कक्षा 6 से 12वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ब्रिगेडियर एवं कर्नल रैंक के 11 एसएसबी एक्सपर्ट ऑफिसर्स द्वारा तैयारी करवायी जा रही है।


