Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ के पार हो गई है, वहीं अभी भी श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने का सिलसिला लगातारा जारी है : NN81

 Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99     


श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ के पार हो गई है। वहीं अभी भी श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने का सिलसिला लगातारा जारी है। महाकुंभ का आयोजन 26 फरवरी तक होना है: 

प्रयागराज: महाकुंभ मेले में देश भर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। प्रयागराज में हर तरह स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु ही दिख रहे हैं। इतना ही नहीं प्रयागराज के अलावा आस-पास के शहरों में भी भीड़ देखी जा रही है। महाकुंभ के संगम में स्नान करने वाले साधु-संतों श्रद्धालुओं कल्पवासियों और आम स्नानार्थियों की संख्या मंगलवार को 45 करोड़ की संख्या पार कर गई। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत कुल 81.60 लाख लोगों ने स्नान किया और 13 jan. से अभी तक 45.58 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।  


महाकुंभ में 45 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या पार हो गई

मंगलवार की सुबह 8 बजे ही महाकुंभ में 45 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या पार हो गई। मंगलवार को सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। संभावना है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है। यदि अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई 

एक फरवरी और 30 जनवरी को दो-दो करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया था। माघ पूर्णिमा से पहले भी प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। वहीं प्रयागराज महाकुंभ में प्रमुख स्नान के दिन श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की भी व्यवस्था कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes