Reported By: Mukesh Singh
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99
भोपाल में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 3 हजार युवाओं ने लिया रोजगार मेले में भाग:
भोपाल: 11 फरवरी 2025 : युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल द्वारा कॅरियर कॉलेज में युवा संगम मेगा ओपन जॉब फेयर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ.ए.बी. खान ने बताया कि जॉब फेयर में 12वीं, ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट के लगभग 3000 उमीदवारों ने हिस्सा लिया। इसमें से 464 युवाओं को चयनित किया एवं 369 युवाओं को शार्टलिस्ट किया गया।
कॅरियर ग्रुप के चेयरमैन मनीष राजोरिया ने कहा कि ये 13वां जॉब फेयर था, जिसमें अधिकतम दस लाख रूपए वार्षिक वेतन प्रदान करने वाली कंपनी सम्मिलित हुई। कुल 65 कंपनियों ने इस जॉब फेयर में सहभागिता की और कई बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया।
सहायक रोजगार कार्यालय विजय पाटिल ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से यह रोजगार मेला कैरियर कॉलेज में आयोजित किया गया।
श्रीकांत गोलाईत ने बताया
आईटीआई गोविंदपुरा प्राचार्य श्रीकांत गोलाईत ने बताया कि यह जॉब फेयर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सफल रहा। कॅरियर कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर प्रदीप जैन ने बताया कि जॉब फेयर में एक्सिस बैंक, इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, हेक्सा वेयर, आई.सी.आई.सी. आई. बैंक, एल.आई. सी.ऑफ़ इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, वर्धमान, बजाज़ कैपिटल, सदर लैंड,एयरटैल पैमेंट बेंक,एमपी आनलाइन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की।
प्लेसमेंट ऑफिसर देवेश कुमार माथुर और डॉक्टर शिल्पी श्रीवास्तव ने बताया कि इस ओपन जॉब फेयर में भोपाल सहित मध्यप्रदेश के 25 अन्य जिलों के युवाओं ने प्रतिभागिता की। इस अवसर पर कॅरियर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. चरणजीत कौर ने सभी कंपनियों के एच.आर के प्रति आभार प्रकट किया।

