Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा का हर एक कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करता है,पार्टी की आजीवन सहयोग निधि का कार्य लगभग पूर्णता की ओर-दीपक शर्मा : NN81

 भाजपा का हर एक कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करता है,पार्टी की आजीवन सहयोग निधि का कार्य लगभग पूर्णता की ओर-दीपक शर्मा


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 





गंधवानी-भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष आजीवन सहयोग निधि अभियान पखवाड़ा चलाती है इसी के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को संचालित किया जाता है इस अभियान को भी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के मार्गदर्शन में आजीवन सहयोग निधि के जिलाप्रभारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है दीपक शर्मा ने आज गंधवानी विधानसभा के प्रवास के दौरान बताया कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करता है इसी भाव को बल देते हुवे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा स्वेच्छा से सहयोग करता है भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है इसलिए हम सब परिवार भाव से कार्य करते हुवे पार्टी की गतिविधि को सुदृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष आजीवन सहयोग निधि का एकत्रीकरण करते है


कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार श्रद्धाभाव से सहयोग कर रहा है गंधवानी विधानसभा में आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी सदाशिव बर्फा एवं सहप्रभारी राकेश मोटसरा को बनाया गया है इन्होंने कार्य को गति देने के लिए पार्टी की कार्ययोजना अनुसार मण्डल अध्यक्षो व सहयोग निधि के प्रभरियो के माध्यम से इस अभियान को गति देते हुवे कार्य को पूर्णता की ओर पहुचाया है पार्टी के कच्छावदा मण्डल अध्यक्ष राजू बघेल व प्रभारी रमेश जूनापानी,जिराबाद मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार व प्रभारी केदारसिंह जामोद,गंधवानी मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल मुलेवा व प्रभारी मयंक खंडेलवाल,बाग मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र बामनिया व प्रभारी प्रकाश शर्मा एवं टांडा मण्डल अध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी व प्रभारी प्रदीप गादीया के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली ने मेहनत कर इस अभियान को सफल बनाया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes